समर कैंप 2024 बालक प्राथमिक शाला पड़िगांव

                     


         शासकीय बालक प्राथमिक शाला पड़िगांव में अध्यनरत बच्चों के शारीरिक बौद्धिक और मानसिक विकास हेतु राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समर कैंप का आयोजन 20/05/24 से 30/05/24 तक किया गया प्रथम दिवस 20.5.2024 को बच्चों को योग व्यायाम मूल्य परक शिक्षा से संबंधित गतिविधियां कराई गई तथा प्रकृति से जुड़ाव हेतु कार्य संपादित कराए गए  


             


             द्वितीय दिवस 21.5.2024 में बच्चों को तारे ज़मीन पर फिल्म के अंश दिखाए गए इसमें बच्चों की कल्पना शीलता को बढ़ाने वाले प्रसिद्ध गीत "बम बम बोले मस्ती में डोले" पर वे नृत्य भी किए व आनंदित हुए साथ ही साथ बागवानी का कार्य करते हुए पौधों पर पानी डालकर पेड़ों से बतियाये उन्हें मिलेट्स बिस्किट भी प्रदान किया गया 

      




            आज तृतीय दिवस 22.5.2024 पर  बच्चों को 1 से 20 तक टेबल पढ़ने वर्ग एवं घन पर कार्य एवं खुली एवम बंद आकृति ज्यामिति आकृतियों की पहचान के साथ-साथ कंकड़ पत्थर द्वारा ज्यामितीय आकृतियां बनाना आदि गतिविधियां कराई गई 

   आज 23.5.2024 चतुर्थ दिवस बच्चों को टेबल पढ़ना वर्ग और घन का ज्ञान कराते हुए कैरियर परामर्श प्रदान किया गया जहां बच्चों को विशेष रूप से "प्लास्टिक को कहो ना जिंदगी को कहो हां" नामक वृत्त चित्र दिखाया गया एवं प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया l सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले प्रदूषण के संबंध में बच्चे जागरुक हुए उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ

     आज समर कैंप के पंचम दिवस (25.05.2024) में ड्राइंग प्रतियोगिता तथा रंगोली का आयोजन किया गया साथ ही साथ गणितीय पहेलियां बुझाई गई एवं 1 से 20 तक का टेबल बनाने की अनोखी रीति भी बताई गई जो बच्चों को पसंद आया बच्चों को मिलेट्स भी बांटे गए और शरबत भी पिलाया गया 



     आज समर कैंप के छठे दिन (27.05.24) बच्चों को स्वतंत्र रूप से वादन गायन नृत्य इत्यादि के बारे में बताया गया तथा छात्राओं ने मेहंदी लगाने व लगवाने की कला सीखी तथा वर्षा जल संचयन पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही कुछ विशेष गणितीय गतिविधियां भी कराई गई मिलेट्स बांटे गए व नींबू पानी पिलाया गया 

समर कैंप के सप्तम दिवस में आज बच्चों को प्लास्टिक कचरा के संग्रहण की विधि और उसके रीसाइकलिंग रि यूज तथा प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने हतोत्साहित करने के संबंध में वीडियो फिल्म दिखाया गया व बच्चों के इच्छा अनुरूप कुछ खेल गतिविधियां भी कराई गई 
        



       29.05.24 को आज अष्टम दिवस में समर कैंप के दौरान आपदा प्रबंधन प्रैक्टिकल दुर्घटना और यातायात नियम के बारे में बच्चों को बताया गया साथ ही टेबल पठन और वर्ग और घन का ज्ञान का अभ्यास भी कराया गया कोल्ड ड्रिंक पेय के प्रयोग को हतोत्साहित करने नींबू पानी बनाने एवं उसके प्रयोग पर गतिविधि कराया गया व शरबत पिलाया भी गया 

      समर कैंप के नवमे दिन आज 1 से 20 तक पहाड़ा पढ़ने की प्रश्न उत्तर विधि पर गतिविधि कराई गई पहले शिक्षक के द्वारा अभ्यास कराया गया फिर बच्चे  स्वयं उस गतिविधि को दोहराये 


कुल मिलाकर समर कैंप के दिनों में विविध आयामों पर गतिविधियां कराई गई एवं बच्चों को आकर्षक तरीके से सीखने सिखाने का माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया बच्चों की कम उपस्थिति एवं बाह्य कलाकारों व विषय विशेषज्ञों की अल्प सहभागिता भ्रमण हेतु व्यावहारिक कठिनाइयां इत्यादि के कारण विद्यालय में समर कैंप आंशिक रूप से सफल रहा l समर कैंप में संस्था प्रमुख के अलावा सभी शिक्षकों व छात्र शरद साव, हरिराम साव , मनीष राणा, पीयूष राणा, जतिन , दुर्गेश, यश सिदार , सुरेश पाव,सुजल , सोनू , भुवन राणा तथा कमलकांत साव आदि ने भाग लिया l
             इस तरह का आयोजन विद्यालय में सतत रूप से होते रहना चाहिए ताकि बच्चों को विविध क्षेत्रों में अपनी क्षमता निपुणता एवं कुशलता अर्जित करने का उचित और पर्याप्त अवसर व माहौल मिले वे खुशी खुशी सीखें सीखें और सीखते रहें ....

                                                                            B L PATEL 
 प्रधान पाठक
GBPS 
PADIGAON 










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विद्यालय : छात्र शिक्षक और पालक

            बच्चों का विद्यालय में नामांकन करा देना ( नाम लिखवा देना ) ही पर्याप्त नहीं है। यदि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्र...

Popular Posts